बड़ेडोंगर में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, लोकनाथ निषाद बने फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष
कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की बैठक आयोजित कर फरसगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। लोकनाथ निषाद को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव l कोंडागांव जिले के फरसगांव विकासखंड अंतर्गत बड़ेडोंगर स्थित सामुदायिक भवन में सर्व पिछड़ा वर्ग संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग के अधिकारों और हितों की रक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष रैमल दीवान और जिला पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।