सक्ती में भाजपा के नए जिला कार्यालय का होगा भूमिपूजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रखेंगे आधारशिला
सक्ती में भारतीय जनता पार्टी के नए जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. जीके कुर्रे, सक्ती l भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत सक्ती जिले में नए जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन आज आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। यह आयोजन दोपहर साढ़े तीन बजे जेठा मैदान में होगा।