मिशन रक्षक में युवाओं का उत्साह, अंदरूनी क्षेत्रों से आगे आकर बहा रहे पसीना
कांकेर पुलिस प्रशासन की पहल ‘मिशन रक्षक’ के उद्घाटन समारोह में क्षेत्रीय और ग्रामीण इलाकों के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगी परीक्षाओं और शारीरिक दक्षता की तैयारी के लिए युवाओं को प्रशिक्षण, अनुशासन और आवश्यक मार्गदर्शन दिया जा रहा है। खास तौर पर अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को इस पहल से आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है। उद्घाटन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी वितरित की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहित देहारी, पखांजूर l कांकेर पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्रीय युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं एवं शारीरिक दक्षता के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किए गए ‘मिशन रक्षक’ का उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। मिशन रक्षक को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विशेष रूप से अंदरूनी और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा आगे आकर प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।