दीपावली 2026 के लिए अस्थायी पटाखा लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू, 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में दीपावली 2026 को लेकर अस्थायी पटाखा लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने नए लाइसेंस के साथ पूर्व में जारी अस्थायी पटाखा लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. अवास कैवर्त, मरवाही l गौरेला-पेंड्रा-मरवाही दीपावली 2026 को लेकर जिले में अस्थायी पटाखा लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने नए अस्थायी पटाखा लाइसेंस के साथ पूर्व में जारी लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।