शिक्षा के मंदिर में चोरी, खिड़की तोड़कर एम्प्लीफायर-माइक समेत 8 हजार का सामान पार
छुईखदान के शासकीय प्राथमिक शाला पदमावतीपुर में अज्ञात चोरों ने खिड़की तोड़कर स्कूल में प्रवेश किया और एम्प्लीफायर, यूनिट व माइक्रोफोन समेत करीब 8 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी हुआ सामान महज तीन दिन पहले ही खैरागढ़ से खरीदा गया था। स्कूल प्रबंधन ने थाना छुईखदान में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, खैरागढ़ l छुईखदान के शासकीय प्राथमिक शाला पदमावतीपुर में अज्ञात चोरों ने स्कूल की खिड़की तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 23 और 24 सितंबर की दरम्यानी रात चोर स्कूल परिसर में दाखिल हुए और एम्प्लीफायर, यूनिट व माइक्रोफोन समेत करीब 8 हजार रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने थाना छुईखदान में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।