अशोका पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
कवर्धा के अशोका पब्लिक स्कूल में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने स्वयं भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की प्रतिमाएं एवं रथ तैयार कर भव्य शोभायात्रा निकाली। कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा के अशोका पब्लिक स्कूल में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरा विद्यालय परिसर "जय जगन्नाथ" के जयघोष और वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हो उठा। धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल के बीच विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।