प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर लक्ष्मी राजवाड़े ने की विशेष प्रार्थना, बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने और सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बधाई दी। उन्होंने रायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा की निरंतर सफलता की कामना की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने और देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर को भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए युग का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्प की निरंतर सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की। साथ ही देश की उन्नति, समृद्धि और विकसित भारत के लक्ष्य की प्राप्ति की कामना भी की।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी और वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत विश्व की प्रमुख शक्तियों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान, नई शिक्षा नीति, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन और विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं ने देश के विकास को नई दिशा दी है। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचा है और देश की आधारभूत संरचना को भी मजबूती मिली है।
मंत्री ने कहा कि भारत आज वैश्विक मंचों पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने कई क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के भविष्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का राष्ट्रीय अभियान है।
लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी कार्यशैली, दूरदृष्टि और जनसेवा के प्रति समर्पण ने देश में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री ने सेवा, सुशासन और संकल्प से सिद्धि की भावना के साथ देश को नई दिशा प्रदान की है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना निश्चित रूप से साकार होगा। भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार, आर्थिक प्रगति और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा विश्वगुरु के रूप में अपनी गौरवशाली पहचान को और मजबूत करेगा।
मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विकास, समृद्धि और वैश्विक नेतृत्व के नए अध्याय लिखता रहेगा।