उप मुख्यमंत्री के फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट करने के आरोप में दो लोगों पर साइबर थाने में अपराध दर्ज
कबीरधाम साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के फोटो को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र कमेंट किए जाने के दो अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है। पुलिस के अनुसार दोनों प्रकरणों में संबंधित फेसबुक अकाउंट, कमेंट और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी एवं वैधानिक जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कबीरधाम। सोशल मीडिया पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के फोटो को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अभद्र कमेंट किए जाने के दो मामलों में साइबर थाना कबीरधाम पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार दोनों अलग-अलग प्रकरणों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में की गई।