3 वर्षों से निरंतर जारी गौसेवा का संकल्प, घायल गौवंश के उपचार के लिए आमजन से सहयोग की अपील
कोरबा के नादियाखार दर्री रोड स्थित शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन गौशाला पिछले तीन वर्षों से बेसहारा और बीमार गौवंश की निःशुल्क सेवा कर रही है। गौशाला अध्यक्ष विकास बंसल और उनकी टीम ने इस दौरान गंभीर रूप से घायल कई गायों का उपचार किया। तीन वर्ष पूरे होने पर विकास बंसल ने आमजन से दुर्घटनाग्रस्त या घायल गौवंश को तत्काल गौशाला पहुंचाने की अपील की, ताकि समय पर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा। नादियाखार दर्री रोड स्थित शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन की गौशाला पिछले तीन वर्षों से बेसहारा और बीमार गौवंश की निरंतर निःशुल्क सेवा कर रही है। गौशाला अध्यक्ष विकास बंसल और उनकी टीम दिन-रात घायल एवं बीमार गौवंश के उपचार और देखभाल में जुटी हुई है। संस्था के अनुसार, तीन वर्षों के दौरान टीम ने सैकड़ों गंभीर रूप से घायल गायों का उपचार कर उनकी सेवा की है।