सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के विभिन्न गांव का किया सघन दौरा, प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों का सघन दौरा किया। सांसद पांडेय बिना किसी कार्यक्रम के ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। ग्रामीणजन सांसद को सहज रूप से अपने बीच पाकर काफ़ी उत्साहित हुए।

Jul 19, 2026 - 15:48
 0  3
सांसद संतोष पांडेय ने पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के विभिन्न गांव का किया सघन दौरा, प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत हो रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल क्षेत्र के ग्राम बकेला, देवसरा, ख़ाम्ही, सेमरहा, कुई, दमगढ़, नेउर, कुश्यारी, महीडबरा, घोघरा, बदना, कौवानार, ताईतिरनी, कुकदूर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 सांसद पांडेय ने ग्राम बकेला में प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत निर्मित आवास में हितग्राहियों को गृहप्रवेश कराया। हितग्राहियों से संवाद किया। उन्हें शुभकामना दी। सांसद पांडेय भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य उत्तम मसकोले के निवास पहुंचकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनकी समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 सांसद पांडेय ने ग्राम ख़ाम्ही में प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र व निर्माणाधीन आवास का निरीक्षण किया। हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने स्वयं भी निर्माण में हाथ बटाया और ईंट से जोड़ाई की। ग्राम कुई में भाजपा के बूथ अध्यक्ष भरत लाल कुंभकार के निवास पहुंचकर उनके दिवंगत परिजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। संजय जैन के निवास में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

ग्राम दमगढ़ में कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन अंतर्गत दमगढ़ से लुढ़ुटोला तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने के निर्देश दिए। सांसद पांडेय ने ग्राम नेउर में आदिवासी बैगा छात्रावास परिसर में पौधरोपण किया। छात्रों से संवाद किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बहादुर सोनी के निवास पहुंचकर ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। ग्राम कुश्यारी, महीडबरा, बदना, कौवानार, ताईतिरनी व कुकदूर में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। सांसद पांडेय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार वनांचल क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रधानमंत्री जनमन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, चरण पादुका योजना, वन अधिकार अधिनियम, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषक मजदूर कल्याण योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयराम साहू, जिला पंचायत की सभापति दीपा धुर्वे,

कुई-कुकदूर भाजपा मंडल के प्रभारी चंद्रकुमार सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह, रतिराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, पूर्व जिपं सदस्य उत्तम मसकोले, जिला प्रवक्ता कांशीराम उइके, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुधीर पांडेय, मंडल महामंत्री दीपक सलूजा, ललित चंद्रवंशी, विशाल शर्मा, राजकुमार नेताम, टेकराम चंद्रवंशी, हुतेंद्र चंद्रवंशी, मनोज नायक, कृष्णा कुंभकार, पवन कुंभकार, पूरन राजपूत, अन्य पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण सहित ग्रामीणजन मौजूद थे। - ऐसे गांव पहुंचे सांसद, जहाँ कभी कोई सांसद नहीं पहुंचा- वनांचल क्षेत्र के ग्राम कुश्यारी, महीडबरा, बदना, घोघरा, कौवानार, ताईतिरनी गांव में इससे पहले कभी कोई सांसद नहीं पहुंचा। इन गांवों में सांसद संतोष पांडेय पहुंचे। ग्रामीणों ने सांसद का आत्मीय स्वागत किया। सांसद को सहज रूप से अपने बीच पाकर ग्रामीण बहुत उत्साहित हुए।