कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेलों का भव्य आगाज़

स्वामी आत्मानंद मैदान कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेलों का शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। खिलाड़ियों में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का रंग नजर आया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है।

Nov 5, 2025 - 14:13
 0  97
कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेलों का भव्य आगाज़

UNITED NEWS OF ASIA. पवन कुमार, कोंटा। स्वामी आत्मानंद मैदान कोंटा में आज बस्तर ओलंपिक 2025 के जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारंभ हुआ। मैदान में खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्सव जैसा स्वरूप प्रदान किया। शुभारंभ अवसर पर सभी अतिथियों ने हरे झंडे को लहराते हुए खेल प्रतियोगिताओं का औपचारिक उद्घाटन किया, जिसके साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह और जोश देखने लायक था।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष मौसम मंगम्मा, जिला सदस्य कोरसा छन्नू, ओयम लीना, जनपद अध्यक्ष कुसमलाता कवासी, नगर पंचायत अध्यक्ष मौसम जया, मंडल अध्यक्ष सुभाष चतुर्वेदी, जनपद उपाध्यक्ष माड़वी हिड़मा, जिला उपाध्यक्ष जी. साई रेड्डी, जिला मंत्री सेमल नरेश, अन्नु बोगम, जनपद सदस्य मड़कम भीमा, सोयम बद्रा, माड़वी देवा और युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

प्रशासनिक स्तर पर एसडीएम सुभाष शुक्ला, तहसीलदार गिरीश कुमार, जनपद पंचायत सीईओ सुमीत कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी पी. श्रीनिवास राव, बीआरसी आई. वीरबद्र, एसडीओपी रजत नाग और टीआई सलीम काका कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

बस्तर ओलंपिक का उद्देश्य क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन और कौशल संवर्धन का अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही यह आयोजन समुदाय में खेल भावना, अनुशासन, सामूहिकता और एकता के मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

 

प्रतियोगिताएँ आगामी दिनों तक जारी रहेंगी, जिसमें विभिन्न खेल विधाओं में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर तक स्थान बनाने का प्रयास करेंगे।