जोहार जगन्नाथ अभियान की मनोकामनाएं पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में समर्पित

अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड के "जोहार जगन्नाथ" अभियान के तहत श्रद्धालुओं द्वारा लिखी गई मनोकामनाओं को पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की गई।

Aug 1, 2026 - 17:56
 0  3
जोहार जगन्नाथ अभियान की मनोकामनाएं पुरी धाम में भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में समर्पित

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित "जोहार जगन्नाथ" अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं द्वारा लिखी गई मनोकामनाओं को 31 जुलाई 2026 को पुरी धाम में भगवान श्री जगन्नाथ के पावन श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर निकेश बरडिया एवं बस्तर के महाराज कमल चंद्र भंजदेव ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

उल्लेखनीय है कि भगवान श्री जगन्नाथ के स्थापना दिवस और रथयात्रा के अवसर पर 9 से 16 जुलाई 2026 तक रायपुर के ए.टी. पैलेस, कोतवाली चौक में "जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान विशेष रूप से तैयार किए गए "मनोकामना रथ" के माध्यम से शहर की विभिन्न आवासीय सोसायटियों, सामाजिक संगठनों और हजारों श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाएं लिखकर भगवान जगन्नाथ को समर्पित की थीं।

आयोजकों ने कार्यक्रम के दौरान संकल्प लिया था कि सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं को पुरी धाम ले जाकर भगवान जगन्नाथ के श्रीचरणों में अर्पित किया जाएगा। इसी संकल्प को पूरा करते हुए 31 जुलाई को सभी मनोकामना पत्रों को विधिवत पुरी धाम में समर्पित किया गया।

"जोहार जगन्नाथ" कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा छत्तीसगढ़ बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की उपस्थिति में हुआ था। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने भगवान जगन्नाथ से प्रदेश की समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन पुरी धाम से लाए गए पवित्र महाप्रसाद का वितरण भी किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रभु का महाप्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण के बीच आयोजित इस अभियान को श्रद्धालुओं का व्यापक समर्थन मिला।

अनूपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने सभी श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज को जोड़ने और भारतीय परंपराओं को आगे बढ़ाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा।