कबीरधाम मेडिकल कॉलेज में 16 सितंबर से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा होंगे शामिल
कबीरधाम के शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज में 16 सितंबर 2026 से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने मेडिकल कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को मंच, बैठक, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा तथा यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन शुरू होने की जानकारी भी सामने आई है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले के शासकीय नवीन मेडिकल कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 16 सितंबर 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल होंगे। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को लेकर जिला प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र से 50 एमबीबीएस सीटों के साथ चिकित्सा शिक्षा की शुरुआत होने की जानकारी सामने आई है, जिससे कबीरधाम जिले और आसपास के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर मेडिकल शिक्षा का अवसर मिलने की उम्मीद है।