जशपुर में संदिग्ध परिस्थिति में नर दंतेल हाथी की मौत, इलाके में मची खलबली
जशपुर जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नोनपानी,हल्दीमुंडा गांव के जंगल क्षेत्र में एक नर दंतेल हाथी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हाथी की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. लक्ष्मी जांगड़े, जशपुर l जशपुर जिले के दुलदुला वन परिक्षेत्र से हाथी की मौत का मामला सामने आया है। नोनपानी और हल्दीमुंडा गांव के जंगल क्षेत्र में एक नर दंतेल हाथी मृत अवस्था में मिला। हाथी की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई और ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।
बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जंगल क्षेत्र में हाथी को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू किया।