10 वर्षों से लंबित मांग पूरी होने पर वार्डवासियों ने पार्षद ज्योति तिवारी का जताया आभार
दीपका के एक वार्ड में करीब 10 वर्षों से सड़क के बीच स्थित विद्युत पोल को हटाकर सड़क किनारे स्थानांतरित करने की मांग पूरी हो गई। पोल शिफ्ट होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। मांग पूरी होने पर वार्डवासियों ने पार्षद ज्योति तिवारी सहित सहयोग करने वाले लोगों और विभागों के प्रति आभार जताया।
UNITED NEWS OF ASIA. कोरबा l दीपका कोरबा में वार्डवासियों की करीब 10 वर्षों से लंबित विद्युत पोल को सड़क के बीच से हटाकर सड़क किनारे स्थानांतरित करने की मांग अब पूरी हो गई है। विद्युत पोल के सड़क किनारे शिफ्ट होने के बाद वार्डवासियों ने खुशी जताई और इस कार्य के लिए पार्षद ज्योति तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया।