युवा तबला कलाकार फणीन्द्र दुबे को मिला राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान
युवा तबला कलाकार फणीन्द्र दुबे को उत्कृष्ट कला-साधना और प्रभावशाली तबला वादन के लिए जिव्रान फाउंडेशन 2026 न्यू दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कम उम्र में कठिन साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए तबला वादन में पहचान बनाई है।
UNITED NEWS OF ASIA. हितेश पाण्डेय, जांजगीर /चांपा l युवा तबला कलाकार फणीन्द्र दुबे को उत्कृष्ट कला-साधना और प्रभावशाली तबला वादन के लिए राष्ट्रीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। जिव्रान फाउंडेशन 2026 न्यू दिल्ली की ओर से प्रदान किया गया यह सम्मान उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत और तबला वादन के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।