BS-III और BS-IV वाहनों के पंजीयन पर बड़ा अपडेट, 30 सितंबर के बाद रजिस्ट्रेशन होगा बंद
बेमेतरा जिला परिवहन अधिकारी ने BS-III और BS-IV उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के पंजीयन को लेकर वाहन डीलरों को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश के अनुसार 30 सितंबर 2026 के बाद इन श्रेणियों के वाहनों का पंजीयन बंद हो जाएगा और Vahan Portal पर पंजीयन प्रक्रिया ऑटोमेटिक ब्लॉक होने की बात कही गई है।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l BS-III और BS-IV उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के पंजीयन को लेकर जिला परिवहन अधिकारी बेमेतरा ने वाहन डीलरों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। परिवहन आयुक्त छत्तीसगढ़, अटल नगर रायपुर के पत्र में दिए गए निर्देशों के अनुसार प्रदेश में BS-III (0 से 37 kw) और BS-IV (37 से 560 kw) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों का पंजीयन 30 सितंबर 2026 के बाद बंद कर दिया जाएगा।