इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, ग्राम पंचायत सिनोधा की सरपंच सरिता नरेंद्र डोंडे और पार्षद रानी जैन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शुरू होने वाले विकास कार्यों को लेकर स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
जिला पंचायत रायपुर की सभापति एवं भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण की महामंत्री स्वाति वर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति और जरूरतमंद बस्तियों तक पहुंचे। सपेरा बस्ती में शुरू हो रहे विकास कार्य इसी दिशा में एक सार्थक कदम हैं।
स्वाति वर्मा ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका प्रत्यक्ष लाभ आमजन के जीवन में दिखाई देना चाहिए। भूमिपूजन विकास कार्य की शुरुआत है, जबकि कार्य का पूर्ण होना और उसका लाभ लोगों तक पहुंचना ही उसकी वास्तविक सफलता है।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा ने कहा कि योजना का सही उपयोग, स्थानीय नेतृत्व की सक्रियता और जनहित को प्राथमिकता देना ही धरातल पर विकास की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नेतृत्व के समन्वय से विकास योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
वर्णिका शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने विकास कार्यों में जनहित को प्राथमिकता देने और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में विकास कार्यों के भूमिपूजन की प्रक्रिया पूरी की गई। सपेरा बस्ती में शुरू होने वाले इन कार्यों से स्थानीय जरूरतों को पूरा करने और क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास की उम्मीद जताई गई।
कार्यक्रम के दौरान सेवा, विकास और जनहित को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ पहुंचाने की बात कही गई। स्थानीय नेतृत्व और जनप्रतिनिधियों के समन्वय से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी जोर दिया गया।