92 साल की मां ने बेटे की पिटाई के बाद भी पेंशन से करवाई बेल, बनी ममता की मिसाल
चीन के हेबेई प्रांत में 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने पीटा, लेकिन उन्होंने अपने पेंशन के पैसों से बेटे की बेल करवाई। सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हुई और लोगों ने इसे ममता की अनोखी मिसाल बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. चीन के हेबेई प्रांत के एक छोटे से कस्बे से मां-बेटे के रिश्ते की एक हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है। 92 साल की बुजुर्ग महिला को उसके ही बेटे ने बुरी तरह पीटा। पड़ोसियों ने शोर सुनकर पुलिस को बुलाया और आरोपी बेटे को तुरंत हिरासत में ले लिया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जिस मां को चोटें आई थीं, उसी ने अपने पेंशन के पैसों से बेटे की बेल करवाई और टैक्सी बुलाकर थाने पहुंची। बुजुर्ग महिला का बेटा डायबिटीज और बेरोजगार था और अक्सर अपनी मां से पैसे मांगता था। न देने पर वह मां पर हाथ उठाता था। घटना वाले दिन भी उसने मां को बुरी तरह मारा।
पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो मां के शरीर पर चोटों के निशान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे थे। अगले ही दिन मां थाने पहुंचीं और बेटे की बेल करवा दी। पुलिस ने समझाने की कोशिश की कि बेटा गलत है, लेकिन मां ने कहा कि वह उसे माफ कर चुकी है।
सोशल मीडिया पर यह घटना वायरल हो गई। चीन के प्लेटफॉर्म वीबो पर लाखों लोगों ने इसे शेयर किया। कई लोगों ने बेटे को भला-बुरा कहा, वहीं कई ने इसे ममता की अनोखी मिसाल बताया। एक यूजर ने लिखा, “पूत कपूत हो सकता है लेकिन मां कभी कुमाई नहीं हो सकती।”
92 साल की महिला को चलने में तकलीफ थी, लेकिन बेटे की चिंता ने उसे थाने तक खींच लिया। बेटे की उम्र लगभग 60 साल बताई गई है और वह मां की पेंशन पर निर्भर है। पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन मां की शिकायत वापस लेने के बाद आगे कार्रवाई नहीं की गई। यह घटना दिखाती है कि मां चाहे कितनी भी तकलीफ में हो, बेटे के लिए उसका प्यार कभी कम नहीं होता।