गरियाबंद में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या का आरोप, पति हिरासत में
गरियाबंद जिले के शोभा थाना क्षेत्र के ग्राम जरीडीही में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति राम कुमार नेताम पर पत्नी मोनिका बाई नेताम के साथ मारपीट करने का आरोप है। महिला की 21 सितंबर की सुबह मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद। जिले के शोभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जरीडीही में चरित्र शंका को लेकर पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी पति राम कुमार नेताम को हिरासत में लिया है। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।