बहेसर-तुलसी सड़क निर्माण का भूमि पूजन, मंत्री टंक राम वर्मा ने 42 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड में बहेसर-तुलसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 42 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा करते हुए ग्रामीण विकास, शिक्षा और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड में ग्राम बहेसर और तुलसी को जोड़ने वाली नई सड़क के भूमि पूजन के अवसर पर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने क्षेत्र के विकास और युवाओं के भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जीवन में संघर्ष और मेहनत से प्राप्त सफलता ही इतिहास रचती है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।