छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल कबीरधाम

अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन विस्तार के तहत सुषमा गणपत बघेल को कबीरधाम जिले का संयोजक नियुक्त किया गया है। यह घोषणा परिषद के प्रदेश संयोजक घनश्याम प्रसाद यादव की अनुशंसा पर की गई।

Mar 8, 2026 - 19:48
 0  21
छत्तीसगढ़ पंचायत परिषद का जिला संयोजक बनी जिला पंचायत जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल कबीरधाम

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के संगठन विस्तार के तहत छत्तीसगढ़ में प्रदेश और विभिन्न जिलों के संयोजकों तथा सह-संयोजकों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कबीरधाम जिले से जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति परिषद के प्रदेश संयोजक एवं अखिल भारतीय पंचायत परिषद के महामंत्री घनश्याम प्रसाद यादव की अनुशंसा पर 8 मार्च 2026 को की गई। परिषद का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना और प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करना है।

जारी सूची के अनुसार प्रदेश सलाहकार के रूप में डॉ. उदयभान सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रायपुर जिले के लिए मीरा सलाम, कांकेर के लिए पूर्णिमा ऊके, दुर्ग के लिए लक्ष्मी देवी चौहान और बीजापुर के लिए सुषमा गणपत बघेल को संयोजक बनाया गया है। इसके साथ ही सह-संयोजक के रूप में रायपुर से बी. शैलजा, राजनांदगांव से जयेश सोनी और अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई है।

परिषद द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नियुक्त पदाधिकारियों की सूची अखिल भारतीय पंचायत परिषद के वरिष्ठ महामंत्री एवं वित्त विभाग प्रभारी डॉ. रूद्र भानु को अनुमोदन के लिए भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

परिषद ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने, ग्रामीण विकास को गति देने और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।