संजय सिंह का PM मोदी पर तीखा हमला, बोले- “शर्म प्रूफ हो गए हैं प्रधानमंत्री”
AAP सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “शर्म प्रूफ” कहा। उन्होंने विदेश नीति, अमेरिका से जुड़े मामलों और कुछ भारतीय नागरिकों की मौत के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए।
UNITED NEWS OF ASIA. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए उन्हें “शर्म प्रूफ” करार दिया है। संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह साउंड प्रूफ और वाटर प्रूफ होता है, उसी तरह प्रधानमंत्री भी अब “शर्म प्रूफ” हो गए हैं और किसी भी आलोचना या मुद्दे पर उन पर कोई असर नहीं होता।