उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित जवानों से की मुलाकात
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में शौर्य चक्र से सम्मानित पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनके साहस व देश सेवा की सराहना की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने शौर्य चक्र से सम्मानित वीर पुलिस एवं सुरक्षा बल के जवानों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सभी जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके साहस, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा की सराहना की।