रायपुर: आजाद चौक में दुकान में लगी आग, पुलिस-डायल 112 और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा
रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामसागरपारा स्थित एक दुकान में आग लगने की सूचना पर पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड ने महज पांच मिनट में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। दुकान के ऊपर बने मकान में रह रहे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय पर की गई कार्रवाई से आग आसपास की दुकानों और मकानों तक नहीं फैल सकी तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत रामसागरपारा में स्थित एक दुकान में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस, डायल 112 और फायर ब्रिगेड की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते किए गए बचाव कार्य के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।