मेरा युवा भारत की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दिया नशा मुक्ति का संदेश, विजेता अब राज्य स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व
मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने कला एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया। प्रतियोगिता के विजेता अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। मेरा युवा भारत, कवर्धा द्वारा वीर सावरकर भवन में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ विषय पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना, उनकी रचनात्मक प्रतिभा को समाजहित में सकारात्मक दिशा देना तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कला और संस्कृति के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया।