कुरूद में हॉकर से लूट का सनसनीखेज खुलासा: 24 घंटे में तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद
धमतरी पुलिस ने कुरूद में पेपर हॉकर से हुई लूट की गुत्थी सुलझा ली है। मुख्य आरोपी 'बंठा' समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूटा गया सारा माल बरामद कर लिया है। एसपी ने मुख्य आरोपी को जिला बदर करने के निर्देश दिए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA.रिजवान मेमन, धमतरी: जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में एक पेपर हॉकर के साथ हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को दबोच लिया है, जिनसे शत-प्रतिशत माल बरामद किया गया है।
क्या था मामला?
दिनांक 21 जनवरी 2026 की अलसुबह करीब 05:30 बजे, ग्राम गाड़ाडिह निवासी अनमोल साहू (पेपर हॉकर) जब एडवेंचर स्कूल के पास से गुजर रहा था, तब तीन नकाबपोशों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट करते हुए प्रार्थी से दो मोबाइल फोन (Redmi 8A और POCO C71) तथा ₹2,000 नगद लूट लिए थे। संघर्ष के दौरान प्रार्थी ने मुख्य आरोपी गौरव यादव उर्फ बंठा को पहचान लिया था।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धमतरी के निर्देशन में कुरूद पुलिस ने घेराबंदी की। मुख्य आरोपी बंठा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जप्त सामग्री:
-
दो मोबाइल फोन (Redmi 8A और POCO C71)
-
₹1,500 नगद राशि।
-
वारदात में प्रयुक्त होंडा लिलियो (Honda Lio) मोटरसाइकिल (CG 05 AS 9336)।
आरोपियों का विवरण
-
गौरव उर्फ बंठा यादव (20 वर्ष): कुरूद का कुख्यात अपराधी, जिस पर लूट, चोरी और मारपीट के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। एसपी ने इसकी गुंडा फाइल खोलने और जिलाबदर की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
-
लीला राम ध्रुव (24 वर्ष): गोडपारा, कुरूद निवासी।
-
जीत भारती (21 वर्ष): चरमुडिया निवासी।
कड़ी कानूनी कार्रवाई
तीनों आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस (BNS) की धारा 126(2) और 309(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शिनाख्त कार्यवाही के बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धमतरी पुलिस की इस त्वरित सफलता ने इलाके के व्यापारियों और आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव जगाया है।