विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह की शुरुआत, धमकी हाई स्कूल की 17 किशोरियों को लगा जीवनरक्षक टीका
कबीरधाम जिले में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह के पहले दिन धमकी हाई स्कूल की 17 किशोरियों का सफल टीकाकरण किया गया। अभियान का उद्देश्य किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षा प्रदान करना और HPV वैक्सीन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कबीरधाम जिले में 13 से 18 जुलाई 2026 तक आयोजित विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह के तहत पहले दिन धमकी हाई स्कूल की 17 किशोरी बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस विशेष अभियान का उद्देश्य किशोरियों को गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना और समाज में इस संबंध में जागरूकता बढ़ाना है।