दुर्ग महापौर अल्का बाघमार ने बताया बजट 2026-27 को गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित

दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट गुड गवर्नेंस, आधुनिक अधोसंरचना और टेक्नोलॉजी आधारित विकास पर केंद्रित है, जिससे शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों को नई दिशा मिलेगी।

Feb 25, 2026 - 16:41
 0  3
दुर्ग महापौर अल्का बाघमार ने बताया बजट 2026-27 को गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर केंद्रित

UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग | नगर पालिक निगम की महापौर अल्का बाघमार ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे गुड गवर्नेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर आधारित दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है।