टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पीएम आत्मानंद स्कूल मरवाही में जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही स्थित पीएम आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों को टी.बी. के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। इस दौरान शपथ ग्रहण, निबंध लेखन, चित्रकला, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों सहित प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. अवास कैवर्त, गौरेला पेंड्रा मरवाही l गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के विकासखंड मरवाही में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत पीएम आत्मानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही में जागरूकता एवं प्रतियोगिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के निर्देशानुसार 14 अगस्त 2026 को आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग मरवाही की संयुक्त टीम ने विद्यार्थियों के साथ संवाद कर क्षय रोग यानी टी.बी. के लक्षण, बचाव और उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।