धमतरी में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और ससुराल पक्ष पर परिजनों ने लगाए आरोप
धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता काजल पाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पति यशवंत धनकर और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का दावा है कि घटना से पहले काजल के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई थी और बाद में आत्महत्या किए जाने की जानकारी दी गई। हालांकि, हत्या के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. धमतरी। जिले के भखारा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान काजल पाल के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की मांग की है।