उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख का अनुदान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र की 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय हेतु जनसंपर्क मद से 4 लाख 25 हजार रुपये का अनुदान जारी किया गया है। इससे धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Feb 3, 2026 - 18:30
 0  14
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों को 4.25 लाख का अनुदान

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा की अनुशंसा पर जिले की 17 कबीर कुटियों में 4 लाख 25 हजार रुपये की लागत से भजन, सत्संग, कीर्तन एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जाएगी।

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में कबीरपंथ से जुड़ी धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री शर्मा की अनुशंसा पर जनसंपर्क मद के अंतर्गत 17 कबीर कुटियों को वाद्ययंत्र क्रय हेतु 25–25 हजार रुपये का स्वैच्छिक अनुदान स्वीकृत कर राशि जारी की गई है।

जारी अनुदान राशि से कबीर कुटियों में भजन, सत्संग, कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए आवश्यक वाद्ययंत्रों की व्यवस्था की जा सकेगी। लंबे समय से वाद्य सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए यह सहायता कबीरपंथी समाज के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जिससे धार्मिक कार्यक्रमों का संचालन अधिक व्यवस्थित रूप से किया जा सकेगा।

उल्लेखनीय है कि गोवर्धन साहू ने कबीर कुटियों में धार्मिक आयोजनों के लिए वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने हेतु उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को आवेदन देकर आग्रह किया था। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने इस मांग को स्वीकार करते हुए 17 कबीर कुटियों को 25–25 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान कर राशि जारी करवाई है।

अनुदान प्राप्त करने वाली कबीर कुटियों में श्री सदगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन ग्राम जुनवानी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम धमकी, सदगुरु कबीर नवयुवक मंडल ग्राम सोनपुरी रानी, श्री सतगुरु कबीर सत्संग समिति ग्राम रबेली, सदगुरु कबीर कुटी पनिका समाज कवर्धा, सदगुरु कबीर कुटी सेवा समिति ग्राम मजगांव, सदगुरु कबीर धनी धर्मदास सेवा समिति ग्राम भोंदा नवापारा, ग्राम उसरवाही, बारहठी, कबीर कुटी सत्संग समिति ग्राम कांपा, चिटकी, जरहाटोला, महराटोला, बसिनझोरी, सोहागपुर सहित बोडला क्षेत्र की कबीर कुटियां शामिल हैं।