व्यावसायिक शिक्षा की किताबों में देरी पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने व्यावसायिक शिक्षा की पुस्तकों की आपूर्ति में देरी को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की है। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने आरोप लगाया कि सत्र शुरू होने के डेढ़ महीने बाद भी सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा की किताबें नहीं पहुंची हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में व्यावसायिक शिक्षा की पुस्तकों की आपूर्ति में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सरकार की कथित लापरवाही के कारण लाखों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि शैक्षणिक सत्र शुरू होने के लगभग डेढ़ महीने बाद भी व्यावसायिक शिक्षा की किताबें विद्यार्थियों तक नहीं पहुंच सकी हैं।