स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, मीटर बदलने की मांग को लेकर उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर भाजपा और बिजली कंपनी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए और अब उन्हें बदलने की मांग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। कांग्रेस ने उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार स्मार्ट मीटर बदलने की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य में स्मार्ट मीटर को लेकर भाजपा सरकार और बिजली कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया कि प्रदेश में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाए गए और अब जब लोग इन्हें बदलने की मांग कर रहे हैं, तो उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।