चिरमिरी में शाला प्रवेश उत्सव: 20 छात्राओं को साइकिल, ‘मिशन 100’ की शपथ और 50 पौधों का रोपण
चिरमिरी के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, गोदरीपारा में शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 20 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरित की गई, कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को ‘मिशन 100’ की शपथ दिलाई गई तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 50 पौधे लगाए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. कोरिया जिले के चिरमिरी स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, गोदरीपारा में शाला प्रवेश उत्सव, निःशुल्क सरस्वती साइकिल वितरण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, बालिका सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश विद्यार्थियों और अभिभावकों तक पहुंचाए गए।