Sakti News : फर्जी SBI बैंक कांड में बड़ा एक्शन: फरार आरोपी पंकज टंडन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोलकर लोगों से ठगी करने वाले मामले में फरार आरोपी पंकज टंडन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले में पहले ही 6 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

May 4, 2026 - 20:12
 0  8
Sakti News : फर्जी SBI बैंक कांड में बड़ा एक्शन: फरार आरोपी पंकज टंडन गिरफ्तार, भेजा गया जेल

UNITED NEWS OF ASIA. जीके कुर्रे, सक्ती | फर्जी बैंक खोलकर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छपोरा फर्जी SBI बैंक कांड में आरोपी पंकज टंडन को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले में पहले ही 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जीवराखन कावड़े द्वारा एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि आरोपी पंकज टंडन सहित अन्य साथियों ने ग्राम छपोरा में फर्जी SBI बैंक खोलकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की। आरोपियों ने पीड़ितों का इंटरव्यू लेकर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दिए और प्रत्येक से लगभग 30,000 रुपये की राशि वसूली।

शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 279/2024 के तहत धारा 318(4), 338, 336, 340, 3(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने क्रमशः कई आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें अनिल भास्कर, नरेंद्र साहू, हीरा दिवाकर उर्फ कुणाल दिवाकर, टुकेश्वर दास महंत और सुभद्रा महंत शामिल हैं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक Prafull Thakur, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Pankaj Patel एवं एसडीओपी Bhuvneshwari Painkara के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में 04 मई 2026 को पुलिस ने फरार आरोपी पंकज टंडन को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के लालच या फर्जी संस्थानों से सावधान रहें और ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।