सिविल लाइन सिंधी पंचायत रायपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय जैसिंघ अध्यक्ष और मोहन वर्ल्यानी महासचिव बने

रायपुर की पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत ने वर्ष 2026-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें संजय जैसिंघ को अध्यक्ष और मोहन वर्ल्यानी को महासचिव नियुक्त किया गया है। अनुभवी मार्गदर्शकों और युवा नेतृत्व के साथ टीम का गठन किया गया है, जिससे समाज के विकास और एकता को मजबूती मिलेगी।

Apr 18, 2026 - 11:44
 0  3
सिविल लाइन सिंधी पंचायत रायपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, संजय जैसिंघ अध्यक्ष और मोहन वर्ल्यानी महासचिव बने

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर की पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत ने वर्ष 2026-28 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस नई टीम में समाज के अनुभवी, सक्रिय और युवा सदस्यों को शामिल करते हुए संतुलित नेतृत्व प्रस्तुत किया गया है। पंचायत के अध्यक्ष के रूप में संजय जैसिंघ और महासचिव के रूप में मोहन वर्ल्यानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंचायत के संरक्षक मंडल में गोपीचंद खत्री, कन्हैयालाल छुगानी,  अमर गिदवानी, कमल लहेजा और राजकुमार कोडवानी जैसे वरिष्ठ एवं सम्मानित व्यक्तियों को शामिल किया गया है। वहीं विशेष वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में  आसुदाराम वाधवानी, दुलाराम वाधवा, कन्हैया लाल अटलानी और ताराचंद मंधान का मार्गदर्शन पंचायत को प्राप्त होगा।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर  नंदलाल जसवानी,  प्रकाश जादवानी, हीरानंद दुल्हानी,  मुरली कोडवानी और  संजय आहूजा को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में  जीवतराम बजाज एवं  संजय जादवानी नियुक्त किए गए हैं।

महासचिव  मोहन वर्ल्यानी के साथ सचिव पद की जिम्मेदारी  जयआर्य और अशोक निहलानी को सौंपी गई है। कोषाध्यक्ष के रूप में  दीपक खेमानी कार्यभार संभालेंगे, जबकि सह कोषाध्यक्ष के रूप में  शैलेंद्र नैनानी और  सुशील दरीरा सहयोग करेंगे।

पंचायत के सलाहकार मंडल में  ललित जैसिंघ,  सुंदर नारवानी और  नानकराम रामरख्यानी को शामिल किया गया है, जो संगठन के महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन देंगे। मंत्री पद पर   आनंद टेकवानी, मीडिया प्रभारी के रूप में  जतिन नचरानी को जिम्मेदारी दी गई है।

महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला विंग की अध्यक्ष के रूप में   मधु बहादुर आर्तवानी तथा कार्यकारी महिला अध्यक्ष के रूप में  लक्ष्मी कन्हैयालाल छुगानी को नियुक्त किया गया है। वहीं युवा वर्ग को नेतृत्व में भागीदारी देने के लिए युवा विंग अध्यक्ष  सुशील दरीरा और कार्यकारी अध्यक्ष (युवा विंग)  चंदन पारवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा संचालक मंडल में विशाल नारंग,  सुनील छाबड़िया,  नरेंद्र भाटिया,  रम्मी पारवानी,  महेश पिंजानी,  राजेश गिदवानी,  राजेश विधानी और  कमल वाधवा को शामिल किया गया है। इन सभी का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही समाज में उत्साह का माहौल है। पंचायत के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि वे समाज की एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

अध्यक्ष  संजय जैसिंघ ने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और युवाओं को अधिक से अधिक मंच प्रदान करना होगा। वहीं महासचिव श्री मोहन वर्ल्यानी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को गति देने की बात कही।

इस नई टीम के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि सिविल लाइन सिंधी पंचायत रायपुर आने वाले वर्षों में सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में नई ऊंचाइयों को छुएगी।