रतलाम हादसे में घायल चिरमिरी की बुजुर्ग महिला को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल से मिला बेहतर इलाज
मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क हादसे में घायल हुई एमसीबी जिले के चिरमिरी की निवासी लक्ष्मी सिंह को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। परिजनों ने मंत्री के त्वरित सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
UNITED NEWS OF ASIA. हेमंत कुमार, एमसीबी l मध्य प्रदेश के रतलाम में सड़क दुर्घटना का शिकार हुई एमसीबी जिले के चिरमिरी की निवासी लक्ष्मी सिंह को स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की पहल पर त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित रूप से बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। इस पूरे घटनाक्रम में समय पर हुए समन्वय और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर परिजनों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया।