शराबबंदी को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ से पहले गुलाबी गैंग कमांडर हाउस अरेस्ट, पूर्णिमा वर्मा ने जताया विरोध
छिंदवाड़ा में शराबबंदी की मांग को लेकर गुलाबी गैंग की ओर से प्रस्तावित सद्बुद्धि यज्ञ प्रशासनिक कार्रवाई के कारण नहीं हो सका। आयोजन से पहले गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा को उनके घर पर नजरबंद किए जाने का दावा किया गया। पूर्णिमा वर्मा ने कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नशामुक्त समाज के लिए उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आवासीय क्षेत्रों के आसपास शराब दुकानों और अहातों को हटाने के साथ शहीद मेजर अमित ठेंगे की प्रतिमा के आसपास संचालित शराब दुकान को हटाने की भी मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l छिंदवाड़ा में प्रदेश में शराबबंदी की मांग को लेकर गुलाबी गैंग की ओर से रविवार को फव्वारा चौक पर प्रस्तावित सद्बुद्धि यज्ञ प्रशासनिक कार्रवाई के चलते नहीं हो सका। आयोजन से पहले गुलाबी गैंग कमांडर पूर्णिमा वर्मा को उनके घर पर नजरबंद किए जाने का दावा किया गया। कार्रवाई के बाद पूर्णिमा वर्मा ने शासन-प्रशासन के कदम पर विरोध जताते हुए कहा कि शराबबंदी और नशामुक्त समाज की मांग को लेकर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।