शिवाय हॉस्पिटल कोरबा में 600 ग्राम के नन्हे योद्धा ने जीती जिंदगी की जंग, 90 दिन NICU में इलाज के बाद अब 2.070 किलो
कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में 25 सप्ताह के गर्भकाल में जन्मे महज 600 ग्राम वजन के अति-प्रीमैच्योर नवजात ने करीब 90 दिनों तक NICU में विशेषज्ञ चिकित्सा निगरानी के बाद अब 2 किलो 70 ग्राम वजन हासिल कर लिया है। सर्वमंगला नगर निवासी विजय समर्थ और उनके परिवार के लिए चार साल के इंतजार के बाद मिली यह खुशी बेहद चुनौतीपूर्ण दौर से गुजरी। डॉक्टरों और NICU टीम की लगातार निगरानी और उपचार के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार हुआ और अब उसे डिस्चार्ज किए जाने की तैयारी है।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में 25 सप्ताह के गर्भकाल में जन्मे महज 600 ग्राम वजन के एक अति-प्रीमैच्योर नवजात ने करीब 90 दिनों तक NICU में उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा निगरानी के बाद जिंदगी की कठिन चुनौती का सामना किया। 15 जून 2026 की रात गंभीर और आपात स्थिति में अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला की करीब 2:20 बजे डिलीवरी हुई। जन्म के समय बच्चे का वजन केवल 600 ग्राम था। नवजात को तत्काल NICU में भर्ती कर विशेष देखभाल शुरू की गई। करीब तीन महीने के उपचार के बाद 19 सितंबर तक बच्चे का वजन बढ़कर 2 किलो 70 ग्राम हो गया और अब उसे डिस्चार्ज किए जाने की तैयारी है।