सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी का आरोपी चंदन चेलक गिरफ्तार, 10 लाख की मालियत जप्त

रायपुर के थाना माना क्षेत्रांतर्गत धरमपुरा में सूने मकान से चोरी की घटना में पुलिस ने चंदन चेलक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से सोने के 75 ग्राम, चांदी के 2.893 किलो के जेवरात और नकदी लगभग 10 लाख रुपए जप्त की गई। आरोपी पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Sep 25, 2025 - 20:18
 0  13
सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी का आरोपी चंदन चेलक गिरफ्तार, 10 लाख की मालियत जप्त

UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर। थाना माना क्षेत्रांतर्गत धरमपुरा में सूने मकान का कुंदा उखाड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चंदन चेलक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की संपूर्ण मशरूका जप्त की गई, जिसमें लगभग 75 ग्राम सोने के जेवरात, 2 किलो 893 ग्राम चांदी के जेवरात और मूर्ति, तथा नकदी लगभग 10,00,000/- रुपए शामिल हैं।

घटना की रिपोर्ट प्रार्थी अनिल बघेल ने 22 सितम्बर 2025 को थाना माना में दर्ज कराई थी। पुलिस ने प्राथमिकी क्रमांक 303/25 धारा 331(3), 305 बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम, नगर पुलिस अधीक्षक माना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया।

संयुक्त टीम ने घटनास्थल और आसपास के सी.सी.टी.वी. फुटेज का अध्ययन कर, प्रार्थी और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पहचान की। मुखबीर की मदद से आरोपी चंदन चेलक को कचना हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी चंदन चेलक, पिता झुमका चेलक, उम्र 19 साल, निवासी ब्लॉक नंबर 33, रूम नंबर 16, थाना खम्हारडीह, पूर्व में भी चोरी और नकबजनी के मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम में निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, प्र.आर. वीरेन्द्र भार्गव, जसवंत सोनी, सुरेश देखमुख, आर. तुकेश निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू, अविनाश टण्डन, प्र.आर. आशीष सखरिया और आर. रामकृष्ण सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना माना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने चोरी के इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। जप्त माल की कुल कीमत लगभग 10 लाख रूपये है।