यादव समाज सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए विधायक निधि से 15 लाख स्वीकृत, भूमिपूजन संपन्न
कवर्धा के राधा कृष्ण वार्ड स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन के अतिरिक्त निर्माण के लिए विधायक निधि से 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और पार्षद मनीषा अनिल साहू ने जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों की मौजूदगी में भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा, 15 जून 2026। राधा कृष्ण वार्ड क्रमांक 20 स्थित यादव समाज सामुदायिक भवन के विस्तार के लिए विधायक निधि मद से 15 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से भवन में अतिरिक्त निर्माण कार्य कराया जाएगा। निर्माण कार्य के शुभारंभ के लिए नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, पार्षद मनीषा अनिल साहू तथा अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।