जोन स्तरीय समीक्षा बैठक में महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत
मोहला में आयोजित शिक्षा विभाग की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर अश्लील हरकत और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षिका ने मोहला थाना और विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. जावेद खान, मानपुर l मोहला,15 जून 2026। जिले के मोहला मुख्यालय में आयोजित शिक्षा विभाग की जोन स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान एक महिला शिक्षिका ने शिक्षक पर अश्लील हरकत और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर शिक्षिका ने मोहला थाना एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।