बेमेतरा के भाई-बहन ने बढ़ाया जिले का मान, बहन बनी सीए फाउंडेशन टॉपर तो भाई का IIT रुड़की में चयन
बेमेतरा के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता के पूर्व छात्र-छात्रा सगे भाई-बहन पलक महेश्वरी और वेदांश महेश्वरी ने शानदार उपलब्धि हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। पलक ने सीए फाउंडेशन परीक्षा-2026 में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जबकि वेदांश का चयन देश के प्रतिष्ठित आईआईटी रुड़की में हुआ है।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जांता के लिए यह गर्व का अवसर है। विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्रा और सगे भाई-बहन पलक महेश्वरी तथा वेदांश महेश्वरी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। पलक महेश्वरी ने सीए फाउंडेशन परीक्षा-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है, जबकि उनके भाई वेदांश महेश्वरी का चयन देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में हुआ है।