बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कबीरधाम में जागरूकता, आत्मरक्षा और कौशल विकास अभियान शुरू
कबीरधाम जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान, कैरियर काउंसलिंग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण और निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। जिले के विभिन्न विकासखंडों में जुलाई माह के दौरान इन गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम l महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में बालिकाओं के शिक्षा, सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान, कैरियर काउंसलिंग, आत्मरक्षा प्रशिक्षण तथा निःशुल्क कौशल विकास कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू की गई है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।