‘12 साल बेमिसाल’ अभियान को लेकर बसना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, तैयार हुई व्यापक कार्ययोजना
बसना में भाजपा महिला मोर्चा की ‘चाय पर चर्चा’ बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यकाल को उत्सव के रूप में मनाने की रणनीति बनाई गई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल और सुमित्रा दहिया की मौजूदगी में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l बसना स्थित विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के रूप में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण हुए ‘12 साल बेमिसाल’ कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए