श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह 6 सितंबर को, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की अंक सूची 15 अगस्त तक जमा करें
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई और श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में 6 सितंबर 2026 को श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों सहित नीट, सिविल जज और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए अंक सूची और जानकारी 15 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. बिलासपुर l बिलासपुर में श्री संत नामदेव अलंकरण समारोह का आयोजन 6 सितंबर 2026 को किया जाएगा। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ इकाई और श्री नामदेव फाउंडेशन बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस प्रदेश स्तरीय समारोह में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।