मोदी सरकार पर कांग्रेस का हमला, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ने का लगाया आरोप
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई और चुनावी वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा की गारंटी केवल दावे तक सीमित रही है। उन्होंने रोजगार, किसानों की आय, नोटबंदी, आयुष्मान भारत और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार पर देश में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर निशाना साधा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार अपने बड़े-बड़े वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की गारंटी केवल चुनावी दावों तक सीमित रह गई है और जनता को इसका वास्तविक लाभ नहीं मिला है।