रायपुर में 1 फरवरी को सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद, सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव देंगे आशीर्वचन

रायपुर में 1 फरवरी 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव का सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम आयोजित होगा। गुरुदेव भक्तों को अभिमंत्रित रूद्राक्ष और कलावा प्रदान करेंगे, सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश और महाप्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

Feb 1, 2026 - 13:28
 0  5
रायपुर में 1 फरवरी को सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद,  सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव देंगे आशीर्वचन

UNITED NEWS OF ASIA.अमृतेश्वर सिंह, रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती पर सनातन धर्म में सिद्धि और उपासना का महत्वपूर्ण स्थान है। इसी परंपरा के अनुरूप रायपुर को 1 फरवरी को एक विशिष्ट अवसर प्राप्त हो रहा है, जब देवराहा बाबा के शिष्य, धर्म और अध्यात्म के महायोगी रिष्देश्वर बडार्षि गुरुदेव अपने भक्तों को सिद्धि शक्ति का महाआशीर्वाद प्रदान करने रायपुर पधार रहे हैं। यह आयोजन विश्व धर्म चेतना मंच, रायपुर द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से किया जा रहा है।

राज्य सरकार ने  सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि का विशेष सम्मान प्रदान किया है। कार्यक्रम की तैयारियों में आयोजक मंडल, राम मंदिर ट्रस्ट, रायपुर, सेवा भारती वोलिंटियर्स और अन्य सामाजिक संगठन जुटे हुए हैं।

सरल और सौम्य व्यक्तित्व के धनी  सिद्धेश्वर गुरुदेव न केवल सांसारिक शिक्षा में पारंगत हैं, बल्कि आध्यात्मिक क्षेत्र में वेद, पुराण, उपनिषद और आगम सहित अनेक धर्मग्रंथों के ज्ञाता हैं। अपनी कठिन साधना से उन्होंने अष्ट सिद्धि और नव निधि प्राप्त की है, जिसका उपयोग वे जन-कल्याण के लिए कर रहे हैं। गुरुदेव शांति, अहिंसा और मानवता के अग्रदूत हैं और देश-विदेश में जाकर ऐसे समाज का निर्माण कर रहे हैं जहाँ जातिवाद और सम्प्रदायवाद की जगह मानवता का प्रभुत्व हो।

‘सिद्धगुरुवर’ का मानना है कि पंथ और पक्ष से धर्म का कोई संबंध नहीं, केवल मार्ग और आध्यात्मिक शिक्षा ही जीवन को अर्थपूर्ण बनाती है। उनके आभामंडल में आने मात्र से ही जीवन की दशा और दिशा बदल जाती है।

कार्यक्रम रविवार, 1 फरवरी 2026 को सायंकाल 04:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, रायपुर में आयोजित होगा। इस अवसर पर भक्तजन गुरुदेव द्वारा अभिमंत्रित रूद्राक्ष और कलावा प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर सभी के लिए निःशुल्क प्रवेश और महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री माननीय  विष्णुदेव साय होंगे, विशिष्ट अतिथि डॉ. रमन सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष  रमेश बैस, पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र उपस्थित रहेंगे। महापौर  मीनल चौबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक प्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

आयोजक मंडल ने छत्तीसगढ़वासियों से अपील की है कि वे परिवार और मित्रों सहित इस दुर्लभ अवसर पर पधारें और  सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के दिव्य आशीर्वचन और दर्शन लाभ प्राप्त करें।