महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में पार्षदों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से की मुलाकात, रायपुर के विकास कार्यों को मिलेगी गति
रायपुर की महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। बैठक में शहर के वार्डों में जलभराव, नाली निर्माण और अन्य विकास कार्यों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर सहमति बनी। उपमुख्यमंत्री ने नगर निगम को शीघ्र प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए और अन्य जनसमस्याओं पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल, एमआईसी सदस्य, जोन अध्यक्ष, पार्षद एवं एल्डरमैन ने उपमुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात की। बैठक में राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों, जलभराव की समस्या और नागरिक सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।